Delhi Lakshmi Yojana 2026: दिल्ली की महिलाओं के लिए शुरू की गई दिल्ली लक्ष्मी योजना को लेकर नई अपडेट सामने आई है। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने ₹2,500 की आर्थिक सहायता दी जानी है। सरकार ने 26 अगस्त 2026 को योजना के तहत स्वीकृति पत्र वितरित किए और पहली किस्त का भुगतान 1 सितंबर 2026 से पात्र लाभार्थियों के बैंक खातों में शुरू करने की जानकारी दी है।
हालांकि, पहली किस्त हर आवेदन करने वाली महिला को नहीं मिलेगी। पात्रता पूरी करने वाली और सत्यापन के बाद चयनित महिलाओं को ही योजना का लाभ मिलेगा। दिल्ली सरकार के आधिकारिक पोर्टल पर योजना की पात्रता और बैंक खाते से जुड़ी शर्तें भी दी गई हैं।
दिल्ली लक्ष्मी योजना की पहली किस्त किसे मिलेगी?
दिल्ली लक्ष्मी योजना की पहली किस्त उन महिलाओं को मिलेगी जिनका आवेदन योजना की निर्धारित शर्तों के अनुसार सही पाया गया है और जिनका सत्यापन पूरा हो चुका है।
आधिकारिक पात्रता के अनुसार—
- आवेदक महिला होनी चाहिए।
- महिला की उम्र आवेदन की तारीख को 21 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- आवेदक परिवार की सबसे बड़ी पात्र महिला सदस्य होनी चाहिए।
- परिवार की वार्षिक आय ₹2.50 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- आवेदक, उसके पति या उसके माता-पिता में से किसी एक का आवेदन की तारीख तक कम से कम 10 वर्षों से दिल्ली का निवासी होना जरूरी है।
सूत्रों के हवाले से खबर है कि पहली किस्त की राशि उन महिलाओं को मिल सकती है जिन्हें स्वीकृति पत्र दिया गया था।
पहली किस्त में कितने रुपये मिलेंगे?
दिल्ली लक्ष्मी योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने ₹2,500 की वित्तीय सहायता देने का प्रावधान है। योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को आर्थिक सहायता देकर उन्हें अधिक आत्मनिर्भर बनाना है।
ताजा जानकारी के अनुसार पहली किस्त का भुगतान 1 सितंबर 2026 से शुरू किया जाना है। यानी जिन महिलाओं का आवेदन स्वीकृत हो चुका है और जो सभी शर्तें पूरी करती हैं, उनके खाते में भुगतान प्रक्रिया शुरू हो सकती है।
किन महिलाओं को पहली किस्त नहीं मिलेगी?
सिर्फ दिल्ली लक्ष्मी योजना के लिए आवेदन कर देने से भुगतान मिलना तय नहीं है। यदि आवेदन में पात्रता पूरी नहीं होती या दस्तावेजों के सत्यापन में समस्या आती है, तो महिला को योजना का लाभ नहीं दिया जा सकता।
इसी तरह गलत जानकारी देने या पात्रता नहीं होने की स्थिति में लाभ रोका जा सकता है। सरकार ने अपात्र लाभार्थियों से संबंधित भुगतान की वसूली का भी प्रावधान रखा है।
बैंक खाते की भी है जरूरी शर्त
लाभ प्राप्त करने के लिए महिला के पास सक्रिय बैंक खाता होना जरूरी है। दिल्ली लक्ष्मी योजना के आधिकारिक पोर्टल के अनुसार खाते का बैंक CBDC इकोसिस्टम से जुड़े निर्धारित बैंकों में होना चाहिए। इनमें SBI, ICICI Bank, Canara Bank, Axis Bank, PNB, Bank of Baroda, Union Bank, HDFC Bank सहित कई बैंक शामिल हैं।
इसलिए लाभार्थियों को अपना बैंक खाता सक्रिय रखने और आवेदन में दर्ज जानकारी सही होने की जांच कर लेनी चाहिए।
दिल्ली लक्ष्मी योजना का पैसा कैसे मिलेगा?
योजना के तहत वित्तीय सहायता लाभार्थी महिला के खाते/डिजिटल माध्यम में ट्रांसफर की जानी है। सरकार ने योजना में ₹2,500 मासिक सहायता का प्रावधान किया है। योजना का शुरुआती संचालन तीन वर्षों के लिए रखा गया है। योजना का पैसे 2 तरीकों से मिलेगा। जायदा जानकारी के लिए हमारा ये आर्टिकल पढ़े
लक्ष्मी योजना में ₹2,500 मंथली पाने के दो तरीके, जानें कौन सा Payment Option आपके लिए बेहतर है
Delhi Lakshmi Yojana Status कैसे चेक करें?
अगर आपने दिल्ली लक्ष्मी योजना के लिए आवेदन किया है तो आवेदन की स्थिति जानने के लिए योजना के आधिकारिक पोर्टल पर Track Application विकल्प उपलब्ध है। इसमें मोबाइल नंबर के माध्यम से आवेदन की स्थिति देखी जा सकती है।
निष्कर्ष
दिल्ली लक्ष्मी योजना की पहली किस्त सभी आवेदकों को नहीं, बल्कि पात्रता पूरी करने वाली और सत्यापन के बाद स्वीकृत महिलाओं को मिलेगी। योजना के तहत ₹2,500 प्रति माह की सहायता दी जाएगी और ताजा सरकारी जानकारी के अनुसार पहली किस्त का भुगतान 1 सितंबर 2026 से शुरू होना है। इसलिए जिन महिलाओं ने आवेदन किया है, उन्हें अपना आवेदन स्टेटस और बैंक खाते की जानकारी जरूर जांचनी चाहिए।