Laxmi Yojana Delhi Portal (laxmiyojnadelhi.com) में आपका स्वागत है। यह वेबसाइट Delhi Lakshmi Yojana 2026 से जुड़ी हर महत्वपूर्ण जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बनाई गई है।
यदि आप Delhi Lakshmi Yojana Online Apply, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया, आवेदन की स्थिति (Application Status), लाभार्थी सूची (Beneficiary List), भुगतान स्थिति (Payment Status) या योजना से जुड़ी नवीनतम अपडेट जानना चाहते हैं, तो आपको इस वेबसाइट पर सभी जानकारी सरल भाषा हिन्दी में मिलेगी।
दिल्ली सरकार द्वारा शुरू की गई Delhi Lakshmi Yojana के तहत पात्र महिलाओं को ₹2,500 प्रतिमाह की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन 1 अगस्त 2026 से शुरू हो गए है। इस पोर्टल पर आवेदन प्रक्रिया से लेकर भुगतान तक की हर जानकारी नियमित रूप से अपडेट की जाएगी।
Delhi Lakshmi Yojana क्या है?
Delhi Lakshmi Yojana दिल्ली सरकार की एक महिला कल्याण योजना है, जिसका उद्देश्य आर्थिक रूप से पात्र महिलाओं को हर महीने ₹2,500 की वित्तीय सहायता प्रदान करना है। उनमें से 1000 रुपये सीधे मिलेंगे, जबकि बचे हुए 1500 रुपये मासिक RD खाते में जमा किए जाएंगे. 3 साल के बाद ब्याज समेत यह पूरा पैसा उन्हें दे दिया जाएगा. योजना के अंतर्गत सहायता राशि लाभार्थी के बैंक खाते में DBT (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से भेजी जाएगी।
यह योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उनके परिवार को वित्तीय सहयोग प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू की गई है।
Delhi Lakshmi Yojana Online Apply
Delhi Lakshmi Yojana का लाभ लेने के लिए पात्र महिलाएं निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। आवेदन करने के लिए आपको योजना के पोर्टल पर जाकर पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा और इसके बाद आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी भरनी होगी।
आवेदन पूरा करने से पहले सभी विवरण और दस्तावेजों को अच्छी तरह जांच लें। फॉर्म सबमिट होने के बाद मिलने वाली Acknowledgement Receipt को डाउनलोड करके अपने पास सुरक्षित रखना भी जरूरी है।
- सबसे पहले Delhi Lakshmi Yojana के आधिकारिक पोर्टल dly.delhi.gov.in पर जाएं।

- वेबसाइट के होम पेज पर दिखाई देने वाले “Apply / आवेदन करना ” विकल्प को चुनें।

- रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू करने के लिए मांगा गया आधार नंबर दर्ज करें और आवश्यक प्रक्रिया पूरी करें।
- सफल पंजीकरण के बाद प्राप्त Registration Number और Password की सहायता से अपने अकाउंट में लॉगिन करें।

- लॉगिन करने के बाद योजना का Online Application Form स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- आवेदन फॉर्म में सबसे पहले पात्रता से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। अपनी वास्तविक स्थिति के अनुसार सभी सवालों के सही उत्तर दें।
- इसके बाद आवेदक की व्यक्तिगत जानकारी, जैसे नाम, आधार से संबंधित विवरण, पता और अन्य मांगी गई जानकारी भरें।
- आवेदन में परिवार से संबंधित आवश्यक जानकारी भी दर्ज करें। परिवार के सदस्यों का विवरण भरते समय विशेष सावधानी रखें।
- योजना के तहत मिलने वाली राशि को DBT (Direct Benefit Transfer) के जरिए प्राप्त करने के लिए अपने बैंक खाते से जुड़ी आवश्यक जानकारी दर्ज करें।
- अब आवेदन में मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी निर्धारित फॉर्मेट में अपलोड करें।
- यदि योजना के नियमों के अनुसार आवश्यक हो, तो अपने MP या MLA की अनुशंसा/समर्थन पत्र पर हस्ताक्षर करवाकर उसकी स्कैन कॉपी भी आवेदन के साथ अपलोड करें।
- सभी जानकारी भरने के बाद Preview विकल्प के जरिए पूरे आवेदन को ध्यानपूर्वक जांच लें।
- नाम, पता, बैंक विवरण और अन्य जानकारी सही होने की पुष्टि करने के बाद Submit पर क्लिक करें।
- आवेदन जमा होने के बाद मिलने वाले Application Number/Acknowledgement Receipt को डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें। यह आगे आवेदन से संबंधित जानकारी प्राप्त करने में उपयोगी हो सकता है।
Delhi Lakshmi Yojana Application Status कैसे चेक करें?
यदि आपने Delhi Lakshmi Yojana के लिए ऑनलाइन आवेदन कर दिया है, तो बाद में पोर्टल के माध्यम से अपने आवेदन की प्रगति भी देख सकते हैं। इसके लिए आपको आवेदन के समय इस्तेमाल किए गए मोबाइल नंबर और मांगी गई अन्य जानकारी की आवश्यकता होगी।
- सबसे पहले dly.delhi.gov.in पोर्टल खोलें।
- वेबसाइट के होम पेज पर “Track Application” विकल्प खोजकर उस पर क्लिक करें।
- आवेदन के समय दर्ज किया गया मोबाइल नंबर दर्ज करें।
- मांगी गई जन्म तिथि चुनें या दर्ज करें।
- स्क्रीन पर दिया गया Captcha Code सही तरीके से भरें।
- अब “Sign In” बटन पर क्लिक करें।
- लॉगिन होने के बाद स्क्रीन पर आपके आवेदन की वर्तमान स्थिति दिखाई देगी।
- यहां से आवेदन के Verification Status, प्रक्रिया की प्रगति और उपलब्ध अन्य जानकारी देखी जा सकती है।
ध्यान दें: Application Status देखने के लिए वही मोबाइल नंबर इस्तेमाल करें, जो आपने Delhi Lakshmi Yojana के आवेदन के दौरान दर्ज किया था।
दिल्ली लक्ष्मी योजना के लिए पात्रता
- आवेदक महिला दिल्ली की होना आवश्यक है
- महिला की आयु आवेदन के समय 21 वर्ष से 60 वर्ष के बीच होना जरूरी है।
- महिला के परिवार की वार्षिक आय ₹2.50 लाख से अधिक नहीं होना चाहिए।
- 10 साल तक निवास संबंधी शर्तों को पूरा करना आवश्यक है।
- महिला का नाम दिल्ली की मतदाता सूची में दर्ज होना चाहिए।
- परिवार की बिजली खपत साल की 2400 यूनिट से जायदा नहीं होनी चाहिए।
- आवेदिका आयकरदाता, सरकारी कर्मचारी या नियमित सरकारी आर्थिक सहायता प्राप्त करने वाली श्रेणी में नहीं होनी चाहिए।
- परिवार के किसी सदस्य के नाम पर चार पहिया वाहन पंजीकृत नहीं होना चाहिए।
Documents Required / ज़रूरी दस्तावेज़
A. Mandatory Documents
अनिवार्य दस्तावेज़
- Aadhaar Card
- आधार कार्ड
- Delhi Voter ID Card
- दिल्ली मतदाता पहचान पत्र
- Photograph and Signature of the Applicant
- काचेयक का फोटोग्राफ एवं हस्ताक्षर
- Endorsement Letter from the MP/MLA of the Constituency
- संबंधित निर्वाचन क्षेत्र के सांसद विधायक का समर्थन पत्र
B. Residential Proof for 10 Years (Any One)
- बी. 10 वर्ष के निवास का प्रमाण (कोई एक)
- Delhi Voter ID Card
- दिल्ली मतदाता पहचान पत्र
- 2 Ration Card राशन कार्ड
- Driving Licence
- ड्राइविंग लाइसेंस
- Electricity Meter Bill, gas connection bill/reciept.
- बिजली मीटर का बिल, गैस कनेक्शन का बिल/रसीद।
C. Age Proof (Any One)
- सी. आयु प्रमाण (कोई एक)
- Birth Certificate
- जन्म प्रमाण पत्र
- School Leaving Certificate of class last attended
- पिछली बार अटेंड की गई क्लास का स्कूल छोड़ने का सर्टिफिकेट
- Matriculation/Class 10 Certificate
- मैट्रिक / कक्षा 10 का प्रमाण पत्र
- Eligi Coric
- Driving Licence
- ड्राइविंग लाइसेंस
- ks list
- PAN Card पैन कार्ड
- Aadhaar Card
- आधार कार्ड
- Voter ID Card
- मतदाता पहचान पत्र
Delhi Lakshmi Yojana Beneficiary List
वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद स्वीकृत महिलाओं के नाम Beneficiary List (लाभार्थी सूची) में जोड़े जाएंगे। सूची जारी होने पर आप पोर्टल पर जिला/विधानसभा क्षेत्र चुनकर या अपनी Application Number डालकर अपना नाम देख सकेंगी। जैसे ही सरकार Beneficiary List और District-wise List का सीधा लिंक जारी करेगी, हम इस पेज पर तुरंत अपडेट कर देंगे।
Delhi Lakshmi Yojana में ₹2,500 रूपये कैसे मिलेंगे?
Delhi Lakshmi Yojana की भुगतान व्यवस्था को लेकर काफी लोगों के बीच यह भ्रम है कि ₹2,500 की पूरी रकम हर महीने सीधे बैंक खाते में खर्च करने के लिए मिल जाएगी। उपलब्ध योजना विवरण के अनुसार भुगतान की व्यवस्था इस तरह नहीं है।
योजना में लाभार्थी को दो भुगतान विकल्पों में से एक विकल्प चुनने की व्यवस्था बताई गई है। इन विकल्पों में एक हिस्सा बचत के रूप में रखा जाएगा, जबकि दूसरे हिस्से का उपयोग निर्धारित डिजिटल भुगतान व्यवस्था के माध्यम से किया जा सकेगा।
तरीका 1: ₹1,000 खर्च के लिए और ₹1,500 बचत
पहले विकल्प के अंतर्गत हर महीने ₹1,500 की राशि RD/FD में जमा की जाएगी। इसके अलावा ₹1,000 CBDC (Central Bank Digital Currency) यानी Digital Rupee Wallet में उपलब्ध कराए जाने की व्यवस्था बताई गई है।
डिजिटल वॉलेट में मिलने वाली राशि का इस्तेमाल निर्धारित श्रेणियों में किया जा सकेगा। इसके लिए सरकार द्वारा कुछ ऐसी श्रेणियां तय किए जाने की बात कही गई है, जिन पर इस राशि का उपयोग नहीं किया जा सकेगा। हालांकि, इसकी विस्तृत Negative List सार्वजनिक होने के बाद ही पूरी जानकारी स्पष्ट होगी।
तरीका 2: पूरी राशि बचत के रूप में जमा
दूसरे विकल्प में लाभार्थी को मासिक ₹2,500 में से कोई राशि तत्काल खर्च करने के लिए उपलब्ध नहीं होगी। इसके बजाय पूरी ₹2,500 राशि RD/FD में जमा होती रहेगी।
निर्धारित अवधि पूरी होने के बाद जमा रकम और उस पर लागू ब्याज को एकमुश्त भुगतान के रूप में प्राप्त करने की व्यवस्था होगी।
Delhi Lakshmi Yojana में 3 साल का Lock-in Period
योजना के भुगतान से जुड़े RD विकल्प में 3 वर्ष की लॉक-इन अवधि बताई गई है। इसका मतलब है कि निर्धारित अवधि पूरी होने से पहले RD में जमा राशि को सामान्य रूप से निकालने की अनुमति नहीं होगी।
इसलिए आवेदन करते समय भुगतान के दोनों विकल्पों को समझना और अपनी जरूरत के अनुसार सही विकल्प का चयन करना महत्वपूर्ण है।
हमारा उद्देश्य
दिल्ली की महिलाओं तक Delhi Lakshmi Yojana से जुड़ी सही, सरल और समय पर जानकारी पहुंचाना है। हमारी कोशिश है कि आवेदन प्रक्रिया से लेकर भुगतान तक की हर जानकारी एक ही वेबसाइट पर उपलब्ध हो, ताकि किसी भी महिला को अलग-अलग जगह जानकारी खोजने की आवश्यकता न पड़े।
Disclaimer
LaxmiYojnaDelhi.com एक स्वतंत्र सूचना (Informational) वेबसाइट है। यह किसी सरकारी विभाग या दिल्ली सरकार की आधिकारिक वेबसाइट नहीं है। यहां प्रकाशित जानकारी विभिन्न सार्वजनिक सरकारी घोषणाओं और उपलब्ध आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर केवल सूचना के उद्देश्य से दी जाती है। किसी भी आवेदन या अंतिम निर्णय से पहले संबंधित सरकारी विभाग द्वारा जारी आधिकारिक सूचना अवश्य देखें।