Delhi Lakshmi Yojana Payment Status: दिल्ली लक्ष्मी योजना के तहत आवेदन करने वाली महिलाओं के लिए अब अपने आवेदन की स्थिति ऑनलाइन चेक करना आसान है। दिल्ली सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर Track Application की सुविधा उपलब्ध है, जहां रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर, जन्मतिथि और कैप्चा की मदद से आवेदन की स्थिति देखी जा सकती है।
दिल्ली लक्ष्मी योजना के पैसे खाते में आते हैं या नहीं?
दिल्ली लक्ष्मी योजना के आधिकारिक पोर्टल पर वित्तीय सहायता प्राप्त करने के लिए आवेदक के बैंक खाते की जानकारी आवेदन के दौरान दर्ज करनी होती है। पोर्टल के अनुसार लाभ हस्तांतरण के लिए आवेदक का सक्रिय बैंक खाता CBDC ecosystem से जुड़े निर्धारित बैंकों में होना आवश्यक है।
इसलिए केवल आवेदन जमा हो जाने से भुगतान की पुष्टि नहीं होती। पहले आवेदन की स्थिति और पात्रता की प्रक्रिया पूरी होना जरूरी है। भुगतान जारी होने के बाद संबंधित बैंक खाते में राशि की क्रेडिट जानकारी बैंक के माध्यम से देखी जा सकती है।
Delhi Lakshmi Yojana Payment Status कैसे चेक करें?
पेमेंट या आवेदन से जुड़ी स्थिति देखने के लिए ये आसान तरीका अपनाएं:
- सबसे पहले दिल्ली लक्ष्मी योजना की आधिकारिक वेबसाइट खोलें।
- होम पेज पर “Track Application / आवेदन को ट्रैक करें” विकल्प पर क्लिक करें।
- अपना Registered Mobile Number दर्ज करें।
- अपनी Date of Birth दर्ज करें।
- कैप्चा कोड भरकर Sign In पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर आपके आवेदन की उपलब्ध स्थिति दिखाई देगी।
दिल्ली लक्ष्मी योजना के पैसे आए या नहीं ऐसे चेक करें
अगर पोर्टल पर आपके आवेदन की स्थिति दिखाई दे रही है, तो उसे ध्यान से जांचें। इसके बाद जिस बैंक खाते को आपने लाभ हस्तांतरण के लिए आवेदन में दिया है, उसकी Bank Transaction History, SMS Alert या Mobile Banking से राशि क्रेडिट हुई है या नहीं, इसकी पुष्टि करें।
ध्यान रखें कि Application Status और Bank Payment Status एक ही चीज नहीं हैं। आवेदन स्वीकृत या प्रक्रिया में होने का मतलब यह जरूरी नहीं है कि ₹2500 की राशि उसी समय खाते में क्रेडिट हो गई है।
CBDC बैंक अकाउंट क्यों जरूरी है?
दिल्ली लक्ष्मी योजना की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार वित्तीय सहायता प्राप्त करने के लिए आवेदक का सक्रिय बैंक खाता CBDC ecosystem में शामिल बैंक में होना जरूरी है। आधिकारिक सूची में SBI, ICICI Bank, Canara Bank, Axis Bank, PNB, IDFC FIRST Bank, Bank of Baroda, Union Bank, YES Bank, Kotak Mahindra Bank, HDFC Bank, Federal Bank, Bank of India, IDBI Bank, Indian Bank, Karnataka Bank, IndusInd Bank, UCO Bank और Bank of Maharashtra शामिल हैं।
इसका मतलब यह नहीं है कि आपको किसी अनजान वेबसाइट पर जाकर CBDC अकाउंट बनाना है। बैंक खाते से संबंधित जानकारी हमेशा अपने बैंक के आधिकारिक ऐप, इंटरनेट बैंकिंग या बैंक की आधिकारिक सेवा से ही जांचें।
मोबाइल से बैंक में पैसे आए या नहीं ऐसे चेक करें
अगर आपको दिल्ली लक्ष्मी योजना की किस्त आने की उम्मीद है, तो अपने बैंक खाते में राशि क्रेडिट हुई है या नहीं, यह इन तरीकों से जांच सकते हैं:
- बैंक का SMS अलर्ट चेक करें।
- बैंक की Mobile Banking App में Transaction History देखें।
- Internet Banking से खाते की लेन-देन हिस्ट्री जांचें।
- ATM या बैंक शाखा से Balance/Statement प्राप्त करें।
- अगर बैंक Digital Rupee/e₹ सुविधा देता है, तो संबंधित आधिकारिक e₹ Wallet में उपलब्ध Balance और Transaction History देखें।
किसी भी व्यक्ति को OTP, UPI PIN, ATM PIN या बैंक पासवर्ड न बताएं।
दिल्ली लक्ष्मी योजना में आवेदन के लिए जरूरी बातें
आधिकारिक पोर्टल के अनुसार योजना के लिए आवेदक महिला होनी चाहिए, उम्र 21 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए और परिवार की वार्षिक आय ₹2.50 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा दिल्ली में निवास, दिल्ली की पंजीकृत मतदाता होने सहित अन्य पात्रता शर्तें भी लागू हैं।
आवेदन करते समय आधार, दिल्ली वोटर आईडी, फोटो और हस्ताक्षर तथा संबंधित निर्वाचन क्षेत्र के MP/MLA का endorsement letter जैसे दस्तावेज भी मांगे गए हैं।